gpdhakarwara.in

ग्राम पंचायत ढकरवारा के बारे में

1. ग्राम पंचायत का परिचय

ग्राम पंचायत ढकरवारा उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के मऊरानीपुर तहसील एवं ब्लॉक के अंतर्गत आता है। यह पंचायत ग्रामीण जीवन की आत्मा और लोकतंत्र की सबसे छोटी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यह पंचायत क्षेत्र के निवासियों की जरूरतों को पूरा करने और समग्र विकास के लिए कार्यरत है। ग्राम पंचायत का LGD कोड 70983 है।

2. भौगोलिक स्थिति

ग्राम पंचायत ढकरवारा प्राकृतिक रूप से संपन्न क्षेत्र में स्थित है। यहाँ की जलवायु अनुकूल है तथा कृषि के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध है। यह पंचायत समीपवर्ती नगरों और ग्रामों से अच्छी तरह से जुड़ी हुई है।

->  2.1 आस-पास के गांव एवं मुख्यालयों से दूरी

नज़दीकी गाँव:

  • पठा: 1 किमी
  • मथुपुरा: 5 किमी
  • कदौरा: 4 किमी
  • हरपुरा: 3 किमी
  • पंचमपुरा: 4 किमी
  • घाटकोटरा: 4 किमी
  • भंडरा: 5 किमी
  • खिलारा: 8 किमी

तहसील मुख्यालय:

मऊरानीपुर: 15 किमी

जिला मुख्यालय:

झांसी: 80 किमी

3. जनसंख्या एवं सामाजिक संरचना

ग्राम पंचायत ढकरवारा की कुल जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 2,078 है। इसमें विभिन्न जातीय और सामाजिक समूहों के लोग शामिल हैं। ग्राम में पुरुषों की संख्या लगभग 1,220 और महिलाओं की संख्या लगभग 1,067 है। यहां कुल परिवार लगभग 462 हैं तथा ढकरवारा का कुल भूमि क्षेत्रफल लगभग 1002.22 हेक्टेयर है। यहाँ की अधिकांश आबादी कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर है। ग्राम में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के लोगों की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति है, और सभी समुदाय मिल-जुलकर सामाजिक समरसता बनाए रखते हैं।

4. पंचायत की प्रशासनिक संरचना

ग्राम पंचायत ढकरवारा का प्रशासन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के नेतृत्व में संचालित होता है। ग्राम सभा पंचायत का सर्वोच्च निकाय होता है, जिसमें सभी वयस्क नागरिक भाग लेते हैं। पंचायत की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी और सचिव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

->  4.1 ग्राम पंचायत के कुल सदस्य

ग्राम पंचायत ढकरवारा में कुल 13 सदस्य हैं, जो पंचायत के सुचारू संचालन और ग्राम विकास में अपनी भूमिका निभाते हैं। ये सदस्य निम्नलिखित हैं:

  • 1. अभिलाषा
  • 2. चंद्रभान
  • 3. दीपेंद्र कुमार
  • 4. हरिमोहन
  • 5. हर प्रसाद
  • 6. क्रांति
  • 7. मातादीन
  • 8. मोहनलाल
  • 9. पुष्पा
  • 10. राजेश कुमार
  • 11. रामकिशोर
  • 12. रश्मि देवी
  • 13. शगुन देवी

->  4.2 ग्राम पंचायत में पदस्त अधिकारी एवं कर्मचारी

ग्राम पंचायत ढकरवारा में विभिन्न प्रशासनिक और सेवाकर्मी कार्यरत हैं, जो पंचायत की विभिन्न सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायक हैं:

  1. इन्द्रविजय – सचिव
  2.  निशा – पंचायत सहायक
  3.  बहोरन – सफाई कर्मी
  4.  प्रीति वर्मा – उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम
  5.  नेहा निगम-लेखपाल

5. ग्राम पंचायत की प्रमुख समस्याएँ एवं समाधान की योजना

->  5.1 मुख्य समस्याएँ

  1.  बाढ़ एवं जलभराव की समस्या: बरसात के समय गांव में स्थित नदी पर निर्मित रिप्टा के ऊपर अक्सर पानी आ जाता है, जिससे ग्रामीणों को इसे पार करने में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
  2.  कच्ची सड़कों की समस्या: ग्रामीणों को उनके खेत खलिहानों से जोड़ने के मार्ग अब भी कच्चे हैं, जिससे बरसात के समय आवागमन में कठिनाई होती है।
  3.  उच्च शिक्षा के लिए माध्यमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालय: ग्राम पंचायत में उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को शहर का रुख करना पड़ता है।
  4.  बिजली आपूर्ति में समस्या: अनियमित बिजली आपूर्ति किसानों और ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनती है।
  5.  स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी: ग्रामीणों को अक्सर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की कमी महसूस होती है हालांकि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र है जहां पर एएनएम बहन जी के द्वारा महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है

->  5.2 समाधान की योजना

  1.  ऊँचे पुल का निर्माण: रिप्टा के स्थान पर एक ऊँचा पुल बनाने की योजना बनाई गई है, जिससे बरसात के समय आवागमन बाधित न हो।
  2.  पक्की सड़कों का निर्माण: ग्राम पंचायत ग्रामीण सड़कों को पक्का करने के लिए विशेष योजना बना रही है।
  3.  उच्च शिक्षा के लिए माध्यमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालय: ग्राम पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रस्तावित है जिसे भविष्य में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालय में परिवर्तित करने की योजना है।
  4.  बिजली व्यवस्था में सुधार: सौर ऊर्जा संयंत्र एवं नए ट्रांसफार्मर लगाने की योजना प्रस्तावित है।
  5.  स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: स्वास्थ्य केंद्र में नियमित डॉक्टरों की तैनाती और टेलीमेडिसिन सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।
  6.  पंचायत द्वारा संचालित योजनाएँ

ग्राम पंचायत ढकरवारा विभिन्न सरकारी योजनाओं को लागू करने में अग्रसर है। इनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित योजनाएँ शामिल हैं:

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY): जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA): ग्रामवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना।

स्वच्छ भारत मिशन: स्वच्छता सुविधाओं को बढ़ावा देना और खुले में शौच से मुक्ति दिलाना।

जनधन योजना: सभी ग्रामवासियों को बैंकिंग सुविधा से जोड़ना।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।

ग्राम पंचायत ढकरवारा अपनी ग्रामीण जनता की उन्नति के लिए सतत प्रयासरत हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में विकास करके इसे आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रही है। पंचायत का लक्ष्य ग्रामवासियों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाना और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।

हमारी ग्राम पंचायत सीसीटीवी से लैस है

Scroll to Top